प्रीति के खिलाफ थाने पहुंचे वाडिया के कर्मचारी, लगाया कानून के मिसयूज का आरोप
मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में अचानक से वाडिया अस्पताल के 10-12 कर्मचारी पहुंच गये और उन्होंने प्रीति के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी है कि प्रीति की ओर से नेस पर लगाये गये सारे आरोप झूठ हैं। प्रीति जिंटा छेड़छाड़ की धारा के दुरुपयोग कर रही हैं।
कर्मचारियों का कहना था कि प्रीति पिछले कई सालों से नेस वाडिया के साथ हैं लेकिन इतने साल साथ रहने के बावजूद वो इतना घिनौना आरोप नेस पर कैसे लगा सकती हैं?
मालूम हो इससे पहले प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के केस की जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें दो लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने उन दो लोगों की पहचान बताने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में नेस वाडिया को समन भी भेजा है तो वहीं प्रीति जिंटा खुद देश के बाहर है। खबर है कि पुलिस इस मामले में पंजाब इलेवन की टीम के मेंबरों से भी बात करने वाली है। यही नहीं खबर है कि प्रीति और नेस के बीच जिस तरह से ईमेल वार्तालाप होता था उसे भी पुलिस चेक करेगी।
मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।
प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/CI12yNXYqDA?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
