तो क्या प्रीति के चक्कर में वाडिया ने अर्जुन तेंदुलकर को दी गाली?
इसलिए लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि शायद वो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हो सकते हैं जिनके नाबालिग बेटे अर्जुन तेंदुलकर अक्सर स्टेडियम में मैच देखने आते-जाते रहते हैं। फिलहाल तो लोग इस मामले में तुक्के पर तुक्का ही लगा रहे हैं। वैसे हो सकता है कि पुलिस उस बच्चे को भी गवाह के तौर पर शामिल करे लेकिन क्या एक नाबालिग बच्चे की गवाही केस में मदद करेगी यह एक सोचनीय विषय है।
मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है। वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।


Click it and Unblock the Notifications
