इज्जत का जनाजा निकलने के बाद प्रीति करेंगी वाडिया से पैचअप!
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर प्रीति ने ऐसा किया क्यों? प्रीति को जब सुलह ही करनी थी तो वो पुलिस के पास गयी क्यों? क्योंकि जिस बात की उन्होंने एफआईआर की है, वो बात ऐसी नहीं थी कि जिसे इशू बनाया जाये। और जब प्रीति ने शिकायत दर्ज करायी ही दी तो उन्हें तो इस बात का एहसास तो पहले से ही होगा कि इन सारी बातों का तूल तो बनेगा ही। आखिर प्रीति मीडिया और आम लोगों में वाडिया से बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। आम लोग वाडिया को नहीं पहचानते हैं लेकिन वो प्रीति के दीवाने हैं।
दूसरी ओर खबर यह भी है कि प्रीति जिंटा अपने इस मुश्किल वक्त में पूरी तरह से अकेली पड़ गयी हैं। बॉलीवु़ड का कोई भी शख्स खुलकर प्रीति के साथ खड़ा दिखायी नहीं पड़ रहा है। शाहरूख, सलमान जो कि उनके करीबी मित्र माने जाते हैं, ने भी प्रीति मैटर पर ट्विटर और मीडिया से कुछ नहीं कहा और तो और प्रीति के जिगरी सहेली रानी मुखर्जी ने भी प्रीति के सपोर्ट में एक शब्द नहीं कहे जिसके बाद फिल्मी पंडितों ने कहना शुरू कर दिया है कि प्रीति शायद अपनी लड़ाई में बेहद अलग-थलग पड़ गयी हैं इसलिए ही उन्होंने वाडिया से पैच-अप की बात सोची होगी।
गौरतलब है कि अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक प्रीति के वकील हितेश जैन ने कहा है कि प्रीति जिंटा, नेस वाडिया से सुलह करने पर विचार कर रही हैं और वो आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में अपनी हिस्सेदारी बेचकर अमेरिका शिफ्ट होने पर भी विचार कर रही हैं।
मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है। वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।


Click it and Unblock the Notifications
