क्या कहना.. वाडिया के खिलाफ खड़े होकर प्रीति ने साबित की बहादुरी

भले ही आज प्रीति जिंटा अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वो एकदम बेबाक और निडर इंसान हैं। सोल्जर फिल्म की बबली गर्ल प्रीति जिंटा ने कब हिंदी फिल्मों में अपने चुनौतीपूर्ण किरदारों से लोगों के दिलों में जगह बना ली, किसी को पता ही नहीं चला। आज अपने लिए न्याय की मांग कर रही प्रीति की छवि आम लोगों के बीच में एक निडर और बिंदास हसीना की है, जो अपने ऊपर तो क्या अपने सामने किसी और पर भी होते हुए अन्याय को नहीं देख सकती है।

जिसकी परिचय वो अपनी लीक से हटकर सफल फिल्मों से देती आयी हैं। चाहे वो उनकी फिल्में हों या फिर देश में हो रहे गैंगरेप और रेप पर उनकी बिंदास टिप्पणी प्रीति ने हमेशा सच का साथ देते हुए अपनी आवाज बुलंद की है तो आज तो वो खुद के लिए न्याय मांग रही हैं ऐसे में वो कैसे चुप रह सकती हैं।

मालूम हो कि मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है।

वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया। खबर है कि पुलिस इस मामले में पंजाब इलेवन की टीम के मेंबरों से भी बात करने वाली है। यही नहीं खबर है कि प्रीति और नेस के बीच जिस तरह से ईमेल वार्तालाप होता था उसे भी पुलिस चेक करेगी।

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X