मंडेला की पोती का रणबीर पर आया दिल बताया सुपरहॉट

अभी तक तो बॉलीवुड के रॉकस्टार अपनी फिल्मी हसीनाओं के ही कारण बदनाम थे लेकिन अब यह चॉकलेटी स्टार पॉलिटिकल सेलिब्रेटी की भी पसंद बन गया है। आपको बता दें कि आपके चहेते सितारे रणबीर कपूर के दीवाने सात समंदर पार भी है। जानना चाहते हैं कि कौन हैं वो तो सुनिए इस समय रणबीर कपूर की दिवानी कोई बना है तो वह है कि दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पोती निंडेलका मंडेला।

जिन्हें रणबीर कपूर हद से ज्यादा हॉट एंड सेक्सी लगते हैं। दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पोती निंडेलका मंडेला ने रणबीर की पिछली साल की फिल्म बर्फी को कई बार देखा है। वह फिल्म उन्हें बेहद पसंद आयी। निंडेलका ने कहा कि उन्हें पूरी हिंदी तो समझ में नही आयी लेकिन फिल्म में रणबीर ने जो मूक अभिनय किया है, उसकी जमकर तारीफ करनी चाहिए।

रणबीर की एक्टिंग, उसकी रूमानियत इतनी प्यारी थी जिसने मुझे उनका दीवाना ही बना दिया है। मुझे तो उस खामोश लड़के मर्फी से उसकी एक्टिंग से काफी प्रेम हो गया। वह बहुत हॉट है।

साउथ अफ्रिका में हिंदी फिल्मों का चलन काफी कम है फिर् भी लेडी मंडेला रणबीर की फिल्में और शो देखना काफी पसंद करती हैं। उन्हें हिंदी गाने भी अच्छे लगते हैं।

खैर लेडी मंडेला की बात सुनकर दीपिका औऱ कैटरीना मन ही मन काफी खुश हो रही होंगी क्योंकि उन्हें लग रहा होगा कि जिस पर दुनिया मरती है वह उन लोगों पर जान छिड़कता था और है। मालूम हो कि दीपिका औऱ रणबीर तीन साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद खबर आयी है कि इन दिनों रणबीर का दिल कैटरीना पर आया हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X