कैटरीना के लिए हद से ज्यादा 'बेशर्म' बनें रणबीर कपूर
फिल्म 'बेशर्म' के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म से एक नया चेहरा जिसका नाम है पल्लवी शारदा.. बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा है। इस फिल्म में पहली बार आपको रणबीर कपूर अपने रीयल मम्मी-पापा यानी ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।
लेकिन इस फिल्म को रणबीर कपूर अपनी पूरी तरह से फैमिली फिल्म बनाने के चक्कर में थे क्योंकि वह चाहते थे कि उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री उनकी तथाकथित प्रेमिका कैटरीना कैफ हो इसलिए उन्होंने बेशर्मी से अभिनव से कहा भी कि वह फिल्म में कैटरीना को ले लें। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप का दिल पल्लवी पर अटका हुआ था।
और अभिनव ने अपनी इच्छा के आगे रणबीर की इच्छा का बिल्कुल ख्याल नहीं किया, कहा जा रहा है कि अभिनव और पल्लवी दोनों दोस्त से ज्यादा ही कुछ है इसलिए अभिनव ने अपनी फिल्म में पल्लवी को हिरोईन बनाने में देर नहीं की।
वैसे बेशर्म में अगर पल्लवी ना भी होती तो भी सलमान खान की पूर्व प्रेमिका होने के कारण अभिनव कभी भी कैटरीना को नहीं लेते क्योंकि वह अपनी फिल्म में सलमान खान से जुड़े किसी भी सितारे को शामिल नहीं करना चाहते हैं क्योंकि फिल्म बेशर्म से अभिनव सलमान को साबित करना चाहते हैं कि वह सलमान के बिना भी सफल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि साल 2010 की हिट फिल्म दबंग के डायरेक्टअ अभिनव थे लेकिन फिल्म की सफलता का सारा क्रेडिट सलमान और अरबाज खान ने ले लिया था, जिसका अभिनव को काफी बुरा लगा था, जिसके कारण अभिनव औऱ सलमान में पंगा हो गया था। सलमान ने गुस्से में कह डाला था कि अभिनव, सलमान बिना कुछ नहीं है इसलिए दबंग 2 से अभिनव को बाहर कर दिया था जिसके बाद अभिनव ने रणबीर कपूर को लेकर बेशर्म फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
