रणबीर-कैटरीना की बिकनी पिक्चर देख नाराज हुए ऋषि-नीतू
स्पेन के एबीजा बीच पर रणबीर-कैटरीना के अतरंग पलों की तस्वीरें मीडिया में लीक होने की वजह से रणबीर के पापा ऋषि कपूर और मम्मी नीतू सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वह इस बात से काफी नाराज चल रहे हैं कि मीडिया ने उनके बेटे के निजी पलों और पर्सनल जिंदगी की बातें लोगों के सामने गलत समय और गलत ढंग से परोसी है। ऋषि-नीतू खुद रणबीर की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं डालते हैं तो भला मीडिया का हस्तकक्षेप उन्हें कैसे बर्दाश्त हो सकता है।
गौरतलब है कि हाल ही में स्टारडस्ट पत्रिका में छपी तस्वीरों से पता चला कि कैटरीना और रणबीर दोनों स्पेन में साथ में छुट्टियां बिता रहे हैं। स्पेन के एबीजा बीच पर कैटरीना बिकनी पहने रणबीर संग देखी गयी हैं। तस्वीरें काफी हैरान कर देने वाली हैं। जिसके बाद से मीडिया में चर्चा गर्म है कि कैटरीना और ऱणबीर के बीच में अफेयर चल रहा है।
वैसे यह बात लंबे समय से चली आ रही है कि रणबीर-कैटरीना आपस में एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं लेकिन दोनों खुलकर इस बारे में बोलते नहीं हैं। फिलहाल कैटरीना को रणबीर संग बिकनी में देखकर हर कोई हतप्रभ है, हर मीडिया चैनल और सोशलनेटवर्किंग साइटस पर दोनों को लेकर चर्चें हो रहे हैं। लेकिन रणबीर-कैटरीना ने इस मसले पर कुछ नहीं कहा है।
आईये एक बार फिर से आपको दिखाते हैं कैटरीना-रणबीर की अर्धनग्न तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











