रोका सेरेमनी में जमकर नाचीं नेहा कक्कड़, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
नेहा कक्कड़ इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होने ऐलान किया था कि उनकी शादी होने वाली है और वो रोहनप्रीत सिंह को अपनी जिंदगी का हमसफर बनाएंगे। इस समय नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि रोका सेरेमनी की है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह नजर आ रहे हैं और नेहा कक्कड़ ने खुद इस वीडियो को साझा किया है।
इस वीडियो की बात करें तो नेहा कक्कड़ इसमें डांस करती हुई नजर आ रही हैं। रोका सेरेमनी का ये शानदार वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सिंगर ने लिखा है.. 'नेहू द ब्याह' का वीडियो कल रिलीज होगा, तब तक मेरे फैन्स के लिए एक छोटा सा गिफ्ट। यह हमारी रोका सेरेमनी की क्लिप है। मैं रोहनप्रीत और उनके परिवार से बहुत प्यार करती हूं।'
बाबा के ढाबा की दीवानगी, अभिनेता अपारशक्ति खुराना पहुंचे दिल्ली और खाया सबसे शानदार पनीर


Click it and Unblock the Notifications