बाबा के ढाबा की दीवानगी, अभिनेता अपारशक्ति खुराना पहुंचे दिल्ली और खाया सबसे शानदार पनीर
सोशल मीडिया के अंदर कितनी ताकत इसके नजारा कुछ कुछ कारणों से सभी को देखने को मिल ही जाता है और हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली के बाबा के ढाबा के साथ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग दंपत्ति नजर आ रहे थे जो कि एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। वो रो रोकर बता रहे थे कि दिनभर वो मेहनत करते हैं लेकिन कोई खाना खाने नहीं आता है।
इसके बाद ये वीडियो वायरल हुआ है और देखते देखते ही देखते लोगों की जुबां पर बाबा का ढाबा रट गया। इस समय वो आकर्षण का केंद्र है और लोग वहां जाते हैं। अब बाबा के ढाबा पर अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी पहुंचे थे और वहां पहुंचने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। अभिनेता ने वहां पहुंचने के बाद खुशी जाहिर की है और उनका कहना है कि उनको पनीर का सब्जी काफी शानदार लगी है।
नागा साधु ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, वायरल हो रही है तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications