नागा साधु ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, वायरल हो रही है तस्वीर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब 4 महीने गुजर गए हैं लेकिन उनको लेकर बातें अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। कहीं उनको लेकर किसी तरह का विवाद सामने आ जाता है तो कहीं फैंस उनके लिए इंसाफ की मांग करते दिखते हैं। उनकी मौत कैसे हुई इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है लेकिन सीबीआई ने कहा है कि ये आत्महत्या ही है। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत की एक और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल इसमें एक नागा साधु दिख रहे हैं जो कि सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन नागा साधु से सुशांत की मुलाकात तब हुई थी जब वो फिल्म केदारनाथ की शूटिंग कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर इन नागा साधु की तस्वीर काफी चर्चा में है और फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैं। अभिनेता की मौत की बात करें तो वो 14 जून को मुंबई में स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे।
इसके बाद से ही कई लोगों पर शिकंजा कसा था। उनकी मौत और ड्रग्स के कनेक्शन के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर जो दावे उनके परिवार के द्वारा किए जा रहे थे कि उनकी हत्या हुई है वो पूरी तरह से साजिश के शिकार हुए हैं। एम्स की फॉरेंसिक टीम ने भी इस बात ऐलान किया सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications