नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की तस्वीर- बोलीं 'एक मुस्कान दीजिए, जिसे अपने साथ रख सकूं'
ऋषि कपूर बीते महीने हम सबको हमेशा के लिए छोड़कर चले गए थे और अब उनके निधन को पूरा 1 महीना हो चुका है। ऐसे में उनके फैंस उनको काफी ज्यादा याद कर रहे हैं और एक के बाद उनके परिवार के सदस्य सोशल मीडिया उनकी तस्वीरें पोस्ट करते हुए उनके लिए दुआ कर रहे हैं। ऐसे में एक तस्वीर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने साझा की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है।
ये थ्रोबैक तस्वीर आपके ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जवानी की याद दिला देगी। नीतू कपूर ने ना सिर्फ ये तस्वीर साझा की बल्कि एक पोस्ट भी लिखा है। नीतू कपूर लिखती हैं कि 'मुझसे अलविदा कहकर आप चले गए हैं, तो अब मुझे शुभकामनाएं दीजिए, अब मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रही हूं, खुशी के साथ आगे बढ़ू ना कि दुख के साथ, मुझे एक मुस्कान दीजिए, जिसे मैं अपने साथ अपने दिल में रख सकूं जब मैं आप से दूर रहूं।'
फैन ने कहा 'सोनू सूद हैं इंडस्ट्री के अगले रजनीकांत'- दिल जीत लेगा मजदूरों के मसीहा का जवाब


Click it and Unblock the Notifications