Neena Gupta ने ढलती उम्र में पहनी इतनी छोटी ड्रेस, अतरंगी कपड़ों मे देखकर 64 साल की एक्ट्रेस को किया ट्रोल

Neena Gupta Video: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से जानी जाती हैं। उनका बेबाक अंदाज भी लोगों का दिल ले जाता है। लेकिन हाल ही में नीना को एक इवेंट में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनका अंदाज देखने लायक था।
नीना गुप्ता ने देर रात एक इवेंट अटेंड किया और इस इवेंट के लिए उन्होंने बेज कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी और उसके ऊपर बेज कलर का ही लॉन्गलाइन श्रग कैरी किया हुआ था। उन्होंने टैन ब्राउन रंग की हील्स पहनी थी और ब्राउन रंग का पर्स भी कैरी किया हुआ था। नीना गुप्ता ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। नीना इस लुक में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
यह भी पढ़ें- Sidhu Mooswala के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सरकार ने सिंगर के छोटे भाई को कहा अवैध, मांगे सबूत
नीना गुप्ता के इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'ये सुंदर तो दिख रही हैं, लेकिन इनकी टांगों को क्या हुआ', दूसरे यूजर ने लिखा- 'अपनी उम्र का भी लिहाज नहीं इनको', तीसरे यूजर ने लिखा- 'ये अच्छी तो दिख रही हैं लेकिन ये पहले ज्यादा अच्छी दिखती थीं'। एक और यूजर ने लिखा-'एक्ट्रेस सुपर्ब है लेकिन इनका फैशन अजीब है'।
यह भी पढ़ें- इस वीडियो में बात करते-करते रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण पर किया था गंदा कमेंट, कहा- 'ये एक सस्ती लड़की है'
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो पंचायत 3 जल्द ही ओटीटी स्पेस पर कब्ज़ा करने के लिए तैयार है। पंचायत सीरीज़ में नीना गुप्ता के अलावा रघुबीर यादव, जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय, फैसल मलिक और अन्य मुख्य भूमिका में हैं। यह द वायरल फीवर द्वारा निर्मित है। अरुणाभ कुमार, श्रेयांश पांडे और विजय कोशी निर्माता हैं। दीपक कुमार मिश्रा शो का डायरेक्शन करते हैं जबकि चंदन कुमार राइटर हैं।


Click it and Unblock the Notifications