Sidhu Mooswala के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सरकार ने सिंगर के छोटे भाई को कहा अवैध, मांगे सबूत

Sidhu Moosewala Father Video: सिद्धू मूसेवाला के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है क्योंकि कथित रूप से सिद्धू मूसेवाला की मां ने एक बार फिर बच्चे को जन्म दिया है। कहा जा रहा है IVF की तकनीक की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां एक बार फिर प्रेग्नेंट हो पाईं और 58 की उम्र में बच्चे को जन्म दिया लेकिन अब यही तकनीक उनकी परेशानी का सबब बन गई है।
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद भगवंत मान वाली पंजाब सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पंजाब के मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग 22 महीने बाद बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर ने रविवार को एक बच्चे का स्वागत किया।
मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में, बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार बच्चे की "वैधता" यानी लीगल होने पर परिवार से पूछताछ कर रही है।
बलकौर सिंह ने वीडियो मैसेज में कहा, "वाहेगुरु के आशीर्वाद की वजह से, हमें अपना शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) वापस मिल गया। हालांकि, सरकार सुबह से ही मुझे परेशान कर रही है, मुझसे बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए कह रही है। वे यह साबित करने के लिए मुझसे पूछताछ कर रहे हैं कि यह बच्चा लीगल है या नहीं।
बलकौर सिंह ने कहा- "मैं सरकार, खासतौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से प्रार्ती करना चाहता हूं कि जब तक मेरी पत्नी का इलाज नहीं हो जाता। मैं यहीं का हूं और आप मुझे (पूछताछ के लिए) जहां भी बुलाएंगे, मैं आऊंगा...मैं सभी कानूनी दस्तावेज मुहैया कराऊंगा।"
सिद्धू मूसेवाला, जो उस समय कपल के इकलौते बेटे थे, उनकी 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा के जवाहरके गांव में छह हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मूसेवाला की हत्या की जांच कर रही SIT ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया सहित 34 आरोपियों के खिलाफ चार आरोपपत्र दायर किए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि हत्या बिश्नोई और बंबीहा गिरोह के बीच प्रतिशोध की हत्याओं की एक सीरीज का हिस्सा थी।
कुल 34 आरोपियों में से पुलिस ने 29 को गिरफ्तार कर लिया था। उनमें से दो, मनदीप सिंह और मनमोहन सिंह, फरवरी में गोइंदवाल जेल में झड़प के दौरान मारे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications