..................... नीना गुप्ता ने हार पहनकर शेयर किया वीडियो | Neena Gupta Wears Her Gold Necklace At Home, Says, She Wanted To Show Off - Hindi Filmibeat

नीना गुप्ता ने मजेदार वीडियो किया शेयर, कहा- 'सोने का हार खरीदा है, सोचा यहीं शो ऑफ कर लूं'

By Staff

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में बॉलीवुड स्टार्स भी सोशल मीडिया पर जमकर टाइमपास कर रहे हैं। कोई घर के काम जैसे झाड़ू- पोछा करते दिख रहा है, तो कई बर्तन साफ करते.. किसी पर पेंटिंग का शौक चढ़ा है, तो कोई गिटार सीख रहा है। लेकिन इन सबके बीच अभिनेत्री नीना गुप्ता ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने अपनी एक खास परेशानी शेयर की है।

हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो अपने सोने के हार का दिखावा करते दिख रही हैं और कह रही हैं कि कहीं बाहर जाने का मौका तो मिल नहीं रहा है, तो मैंने सोचा कि यहीं शो ऑफ कर लूं। आप लोग मुझे पागल मत समझना।

Neena Gupta

अदाकारा ने हंसते हुए कहा- "सच कहूं तो ये हार जो मैंने पहना है, काफी सालों से मुझे एक ऐसा ही एक खरीदना था। अब मैंने थोड़े पैसे कमाकर ये हार खरीदा है। लेकिन जैसे ही इसे पहनने का मौका आता, उससे पहले लॉकडाउन हो गया। कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में मैंने सोचा चलो आप लोगों को पहनकर दिखा देती हूं। कम से कम आप लोग देखकर कुछ अच्छा -अच्छा लिख देंगे। मैंने सोचा थोड़ा शो ऑफ कर दूं.. सोशल मीडिया पर ही दिखाकर थोड़ा खुश हो जाऊं। अब पता नहीं हम कब बाहर जाएंगे, तो ये बुरा आइडिया नहीं है।"

वीडियो के आखिर में नीना गुप्ता ने कहा, 'सबको तारीफ चाहिए होती है, मुझे पागल मत समझना। खैर, परेशान मत होइए, ये समय भी बीत जाएगा'। एक्ट्रेस का हर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

#SachKahoonToe

A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on

'इंशाल्लाह' के बाद, सलमान खान की इस बड़ी एक्शन फिल्म पर भी लगा ताला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X