'इंशाल्लाह' के बाद, सलमान खान की इस बड़ी एक्शन फिल्म पर भी लगा ताला?
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी फिल्म 'किक' के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से है। साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 की घोषणा भी कर दी थी। फिल्म दो सालों से टाल दी जा रही है। हालांकि फैंस का उत्साह बना हुआ है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल आने वाले कुछ सालों में किक 2 की रिलीज का कोई चांस नहीं है।
निर्माता- निर्देशक को फिल्म के लिए कोई भी सटीक कहानी नहीं मिल रही है। किक 2 को लेकर कोई भी स्क्रिप्ट नहीं है। साजिद नाडियाडवाला जो इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं बीते दो साल से फिल्म के लिए एक स्क्रिप्ट और आइडिया की तलाश में हैं लेकिन वो उन्हें मिल नहीं पा रहा है। लिहाजा, फिल्म को ठंडे बस्ते में डालने की प्लानिंग चल रही है।

खास बात है कि साजिद नाडियाडवाला फिलहाल सलमान को लेकर 'कभी ईद कभी दिवाली' लाने वाले हैं, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। यह फिल्म ईद 2021 पर रिलीज होने वाली है। वहीं, किक 2 भले ही बंद हो चुकी है, लेकिन अफवाह है कि साजिद और सलमान किसी अन्य प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं।
यहां जानें सलमान खान की फिल्में, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई-
लॉकडाउन में बर्तन धोने के बाद, झाड़ू लगाती दिखीं कैटरीना कैफ, एक ट्विस्ट के साथ- देंखे वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











