लॉकडाउन में बर्तन धोने के बाद, झाड़ू लगाती दिखीं कैटरीना कैफ, एक ट्विस्ट के साथ- देंखे वीडियो
कोरोना की वजह से 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया गया है। यानि की कोई भी घर से बाहर नहीं निकल सकता। ऐसे में सभी बॉलीवुड सितारे भी घरों में बंद हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें, वीडियो शेयर कर रहे हैं। कोई घर में बर्तन धो रहा है, कोई खाना बना रहा है, तो कोई वर्कआउट के वीडियोज शेयर कर रहा है। कैटरीना कैफ भी इन दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रही हैं और फैंस के साथ वीडियो शेयर कर रही हैं।
हाल ही में कैटरीना कैफ ने बर्तन धोते हुए एक वीडियो शेयर किया था, वहीं अब एक अन्य वीडियो में वो घर में झाड़ू लगाती दिख रही हैं, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। झाड़ू करते करते ही वह झाड़ू को बैट बनाकर शॉट लगाती भी दिख रही हैं। कैटरीना का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वहीं, अर्जुन कपूर ने कैट के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- Aaaaaye kantaben 2.0.. बता दें, अर्जुन और कैट अच्छे दोस्त हैं.. और सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते दिखते हैं।
बहरहाल, यहां देंखे कैटरीना लॉकडाउन में कैसे वक्त गुज़ार रही हैं-
View this post on InstagramA post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on


Click it and Unblock the Notifications











