कुछ ऐसा होगा सलमान VS नवाज़ुद्दीन...पार्ट 2
[बॉलीवुड समाचार] एक सुपरस्टार और एक सुपरएक्टर...जब दोनों भिड़े तो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को लगी थी ज़ोरदार किक। तो सोच ही लीजिए कि पार्ट 2 कैसा होगा। बात हो रही है सलमान खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की। इस हीरो-विलेन की जोड़ी और उसकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को काफी इंटरटेन किया और अब ये जोड़ी बजरंगी भाईजान में फिर साथ नज़र आएगी।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सलमान खान बजरंगी भाईजान में एक ज़बर्दस्त इक्वेशन दिखाएंगे जिसका मूल होगा भारत और पाकिस्तान। नवाज़ुद्दीन को लोगों ने वैसे भी बदलापुर के बाद इस इंडस्ट्री का नया विलेन मान लिया है। और वो अपनी इस छवि को बेहतरीन ढंग से पेश करने की कोशिश में जुटे हैं।
ALSO READ: नवाज़ बनाम वरूण..कौन है असली विलेन!
बजरंगी भाईजान में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक पाकिस्तानी का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अपने किरदार में पूरी जान डालने की कोशिश की है। वहीं इस बार उनका किरदार पूरी तरह निगेटिव ना होकर ग्रे है।
PICS: कैसी चल रही है बजरंगी भाईजान की शूटिंग
वैसे जिन लोगों ने बदलापुर देखी है वो मानेंगे कि इस फिल्म में भी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का किरदार पूरी तरह निगेटिव ना होकर ग्रे शेड लिए था। हालांकि बजरंगी भाईजान में उनके किरदार को काफी छुपा कर रखा गया है क्योंकि कबीर खान की मानें तो वो फिल्म का रूख बदलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications



