Best Villain 2014: गोविंदा या नवाजुद्दीन नहीं, इस कॉमिक एक्टर को फैंस ने माना सबसे डरावना
साल 2014 फिल्मों के मामले मसालेदार रहा। यहां हमने सीरियस एक्टर को कॉमेडी करते देखा, तो कॉमिक एक्टर को विलेन बनते देखा। इसी साल गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी हुई, तो नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। लेकिन आपको बता दें, इन सबके बीच बाजी मार ले गए, कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले रितेश देशमुख।

जी हां, रितेश देशमुख ने फिल्म एक विलेन में विलेन का किरदार निभाया था। जिसे देख कर अच्छे अच्छों के होश उड़ गए थे। लोगों ने रितेश के इस रूप को दिल से स्वीकारा और उन्हें मिला बेस्ट विलेन 2014 का खिताब। इस फिल्म में रितेश ने काफी खूंखार साइको-किलर का किरदार निभाया था।
पूरे नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें
रितेश देशमुख की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। यह पोल देखकर आपको भी इस बात पर यकीन हो जाएगा। रितेश 53 % यानि की 2,017 वोट्स के साथ इस पोल में नंबर 1 पोजिशन पर हैं। वहीं, फिल्म हैदर में अपनी दमदार भूमिका के लिए केके मेनन को मिले हैं 19% वोट। जबकि 13 % वोट्स के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी हैं तीसरे नंबर पर। नवाजुद्दीन ने फिल्म 'किक' में निगेटिव किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।
वहीं, वनइंडिया द्वारा कराए एक और पोल में भी नतीजे कुछ ऐसे हैं। यहां भी रितेश देशमुख के विलेन किरदार को लोगों ने 29 प्रतिशत वोटों के साथ नंबर वन रखा है। जबकि दूसरे नंबर पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपनी जगह काबिज रखी है। वहीं, फिल्म किल- दिल के लिए गोविंदा को भी फैंस का साथ मिला है, और वो हैं तीसरे नंबर पर। नीचे देखें नतीजे-


Click it and Unblock the Notifications











