नवाजुद्दीन ने कहा, रईस अच्छी फिल्म है, रोल भी अच्छा है..लेकिन..

[बॉलीवुड न्यूज] 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दिकी शाहरूख खान के साथ 'रईस' की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, एक के बाद एक दमदार किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दिकी रईस को लेकर काफी उत्साहित हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन कहते हैं कि शाहरूख खान सुपरस्टार हैं और राहुल ढ़ोलकिया मेरे फेवरिट डाइरेक्टर हैं। नवाज ने कहा कि राहुल ने उन्हें रईस की कहानी 2 साल पहले सुनाई थी और उन्हें पसंद भी आई थी।

रईस को लेकर उत्साहित नवाजुद्दीन ने कहा कि 'रईस एक अच्छी फिल्म है, मेरा रोल भी अच्छा है। लेकिन फिल्म साइन करने से पहले ही फिल्म से जुड़े लोग मुझे फिल्म में देखना चाहते थे, लिहाजा, जब फाइनल स्क्रिप्ट मुझे ऑफर हुई तो न कहने का कोई सवाल ही नहीं था। मैं तुरंत ही हामी भर दी।'

पढ़ें- पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस करना चाहते हैं नवाजुद्दीन..क्या देंगे ऋषि कपूर को जवाब!

वहीं, बॉलीवुड के खान्स, शाहरूख , सलमान, आमिर और इरफान के साथ काम करने से संबंधित सवाल किए जाने पर नवाजुद्दीन काफी संजीदा हो उठे। उन्होंने कहा कि, ये सभी एक्टर्स लगभग 25 सालों से इंडस्ट्री में हैं और सभी बेहतरीन हैं। उनकी जर्नी मुझे काफी प्रभावित करती है।

वहीं, इरफान खान से खिंचातानी के बारे में नवाजुद्दीन ने कहा कि, इरफान मुझसे 20 साल सीनियर हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। जबकि हॉलीवुड में काम करने की बात पर उन्होंने कहा कि यदि अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो मैं इस संबंध में सोच सकता हूं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी चटपटी खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X