Proud: कभी सलमान तो कभी वरूण से छीना है इन्होंने लाइमलाइट!

By Neeti

श्रीराम राघवन की फिल्म 'बदलापुर' आज रिलीज हो चुकी है और दर्शक फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन जहां फिल्म को रिलीज से पहले वरूण धवन की फिल्म बताई जा रही थी, वहीं रिलीज के बाद इसे नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म मानी जा रही है। अपने गंभीर और दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर सुपरस्टार का टैग भले न हो, लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि वह बॉलीवुड के एक उम्दा एक्टर हैं।

nawazuddin siddiqui

बदलापुर में नवाजुद्दीन ने नकारात्मक किरदार निभाया है। फिल्म में एक चोर (लायक) का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन से आपको घृणा हो जाएगी। उनकी दमदार एक्टिंग के सामने फिल्म का हर किरदार फेल है। हालांकि इस फिल्म के लिए वरूण ने काफी मेहनत की थी और यह फिल्म में दिखाई भी देती है, लेकिन इतने गंभीर किरदार के लिए वरूण को थोड़ी और तैयारी की जरूरत है।

पढ़ें- नवाज़ के नाम रही बदलापुर- फिल्म रिव्यू

वहीं, नवाजुद्दीन की बात करें तो इससे पहले हमने उन्हें फिल्म 'किक' में सलमान खान के सामने देखा था। किक फिल्म में भी नवाजुद्दीन के कुछ ही सीन्स थे लेकिन उन कुछ सीन्स के दौरान ही नवाज ने सलमान खान तक को जबरदस्त टक्कर दे दी थी। वरुण धवन तो फिर भी नवाज से बेहद जूनियर और इंडस्ट्री में काफी नये हैं।

फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद नवाजुद्दीन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। जिससे लगता है कि बॉलीवुड ने आखिरकार उनकी प्रतिभा को पहचान लिया है और अब हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री इस उम्दा अभिनेता को खोने नहीं देगा। कभी फिल्मों में छोटे मोटे किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन आज अपनी एक्टिंग के दम पर न सिर्फ सलमान खान और वरूण धवन जैसे सुपरस्टार्स के सामने खड़े हैं, बल्कि उन्हें टक्कर दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, आज बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी फिल्म में हम 'नवाजुद्दीन' नाम को देख सकते हैं। सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' हो या शाहरूख खान की 'रईस', इन फिल्मों को नवाजुद्दीन ने अपने नाम किया है। वहीं, बदलापुर की बात करें, तो अगर आप गंभीर कहानी देखने के इच्छुक नहीं हैं तो भी वरूण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एक्टिंग के लिए फिल्म जरूर देंखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X