नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप, पत्नी आलिया सिद्दीकी ने दर्ज कराई शिकायत!
बॉलीवुड में काफी समय से कई एक्टर्स मुसीबत में चल रहे हैं और उन्ही में से एक हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी.. जिनपर उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस समय खबर आ रही है कि आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर धोखाधड़ी करने और रेप करने की शिकायत दर्ज करवाई है जो कि खबरों में चल रही है। जैसे ही ये खबर सामने आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस काफी ज्यादा टेंशन में हैं और उनको लेकर कई तरह के पोस्ट कर रहे हैं।
खबर है कि आलिया सिद्दीकी ने ये शिकायत हाल ही में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। इसके पहले भी दोनों लोग तब चर्चा में आए थे जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से आलिया ने तलाक के लिए ऑनलाइन नोटिस भेजा था और उनसे जल्द से जल्द डाइवोर्स की बात कही थी। ये मामला साल के जुलाई महीना में सामने आया था। आलिया सिद्दीकी ने उनपर कई आरोप लगाए थे। आलिया सिद्दीकी के सपोर्ट में कुछ समय पहले कई लोग खड़े हुए थे।
कंगना रनौत के मानसिक संतुलन पर क्या बोल गए करण पटेल? धड़ल्ले से वायरल पोस्ट


Click it and Unblock the Notifications