कंगना रनौत के मानसिक संतुलन पर क्या बोल गए करण पटेल? धड़ल्ले से वायरल पोस्ट
अभिनेत्री कंगना रनौत ने जिस तरह कुछ समय से लगातार ट्विटर पर नेपोटिज्म, ड्रग्स और सुशांत को लेकर जंग छेड़ी हुई है वो अब किसी दूसरे ही मोड़ पर जाकर खड़ी हो चुकी है। कुछ सितारे बेशक उनके समर्थन में हैं लेकिन कुछ लोग लगातार उनके खिलाफ बोल रहे हैं। इस समय एक और पोस्ट सामने आया है जो कि मशहूर टीवी कलाकार करण पटेल का है। दरअसल उनको काफी दुख इस बात को लेकर हो रहा है कि..
सुशांत सिंह राजपूत को जो लोग जानते नहीं थे और ना ही कभी उनसे मिले थे.. वो लोग अचानक उनको लेकर सामने आ गए हैं। इसके अलावा वो कंगना रनौत से काफी ज्यादा नाराज हैं और उनका बिना नाम लिए मानसिक रोगी तक बोल डाला है। उन्होने ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में डाला था। करण ने लिखा है कि.. 'मैं हमेशा सोचता था कि 'तनु वेड्स मनु' 1 और 2, दोनों फिल्मों में जो हीरो है वो अपनी बीवी से दूर क्यों भाग जाना चाहता है?


Click it and Unblock the Notifications











