नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ऑस्कर रेस में हुई मज़बूत
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म लायर्स डाइस भारत की ओर से आधिकारिक ऑस्कर एंट्री के रूप में चुन ली गई थी। लेकिन अब इस फिल्म के लिए और अच्छी खबरें आना शुरू हो गई हैं। सर्वश्रेष्ठ फॉरेन भाषा की कैटेगरी में यह फिल्म भारत की एंट्री होगी। गौरतलब है कि इसके पहले मदर इंडिया, लगान जैसी फिल्मों ने झंडे गाड़े हैं। फिल्म की अच्छी तरह से पब्लिसिटी का ज़िम्मा भी एक कंपनी ने ले लिया है।
फिल्म की ऑस्कर कैंपेनिंग एक बहुत बड़ी अमरीकी कंपनी ने अपने ज़िम्मे ले ली है। इस कंपनी के ऑस्कर रिकॉर्ड बहुत ही उम्दा रहे हैं। 2013 और 2015 में भी इस कंपनी की फिल्में इस कैटेगरी में अपना स्थान बना चुकी हैं।
डायरेक्टर गीतू मोहनदास इस बात से बहतु खुश हैं। उनकी मानें तो यह उपलब्धि है कि एक दूसरे देश की कंपनी हमारे देश की फिल्म में रूचि दिखा रही है। इसी के साथ इतने बड़े नाम के साथ जुड़ने के बाद अब इस फिल्म के ऑस्कर में चमकने की संभावना बढ़ गई है।
नेशनल अवॉर्ड विनर हिंदी फिल्म "लायर्स डाइस" 87वें एकेडमी अवार्ड्स में बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में इंडिया की ऑफिशियल एंट्री के रूप में सलेक्ट की गई थी। फिल्म में गीतांजलि थापा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल निभाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












