...क्योंकि 'एक्टर' नवाज़ुद्दीन को नहीं पड़ती डायलॉग की ज़रूरत!
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक्टर हैं और ये बताने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन अब हम आपको जो बताएंगे उससे आप उनकी एक्टिंग स्किल्स के कायल हो जाएंगे। जहां सलमान खान जैसे अभिनेता बड़े बड़े टेलीप्रॉम्पटर लगा कर भी डायलॉग याद नहीं कर पाते हैं, वहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे अभिनेता हैं, जिन्हें उनके डायरेक्टर्स डायलॉग देते ही नहीं है।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी वरूण धवन के साथ 'बदलापुर' में नजर आयेंगे। फिल्म के प्रमोशन के मौके पर फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने बताया कि फिल्म के कई सीन के लिए नवाज़ को कोई डायलॉग नहीं दिये गये थे उनसे कहा गया था कि सीन के हिसाब से जो उनके दिमाग में आये वो बोल दें।
हुआ यूं कि जो संवाद नवाज़ुद्दीन को दिये गये थे, उनसे कैरेक्टर बाहर ही नहीं आ रहा था। तब उन्हें प्रोडक्शन टीम ने डायलॉग देना बंद कर दिया। उन्हें सिर्फ सीन समझा दिया जाता था और सारे डायलॉग वो खुद बोलते थे।
ALSO:नवाजुद्दीन नहीं, इस कॉमिक एक्टर को फैंस ने माना सबसे डरावना
वहीं राघवन ने दावा किया कि नवाजुद्दीन के किरदार में जो क्रुरता आनी चाहिए थी वह आ गई। राघवन ने आगे बताया कि नवाजुद्दीन हर सीन के बाद अगले सीन को समझकर डायलॉग तैयार करते थे और बोलते थे। इस फिल्म के बाद सिद्दीकी बजरंगी भाईजान में भी नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
