REPORT CARD: पूरे नंबर के साथ पास हुए वरूण धवन...कौन था टीचर?
वरूण धवन अपने इमेज चेंज के एग्ज़ाम में रिस्क लेने के बावजूद पूरे नंबर से पास हुए हैं। उनका ये रिपोर्ट कार्ड जारी किया है नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने। नवाज़ुद्दीन ने बदलापुर में वरूण धवन के साथ काम किया और उनसे बेहद प्रभावित हैं। चॉकलेट बॉय की इमेज वाले वरूण ने इस फिल्म से अपनी इमेज चेंज करने का बहुत बड़ा रिस्क लिया था।
फिल्म में वरूण की एक्टिंग को नवाज़ुद्दीन ने पूरे नंबर दिए हैं। वरूण का काम के प्रति इतना लगाव और लगन ने नवाज़ुद्दीन को हतप्रभ कर दिया। ये बात सुनकर नवाज़ और चौंक गए कि इस फिल्म को साइन करने से पहले वरूण धवन ने अपने पिता डेविड धवन से कोई भी मशवरा नहीं लिया।
6 reasons: वरूण धवन बन सकते हैं बॉलीवुड के अगले BAD BOY
उन्हें खुद पर इतना यकीन था और यकीनन अपने इस यकीन को उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ढंग से उतारा। वरूण धवन ने खुद भी अपने इस किरदार की तैयारी में जी जीन लगा दिया था। उनकी मां तो उनसे डरने लगी थीं क्योंकि वरूण हर समय अपने कैरेक्टर में रहते थे।
कुंडली: बदलापुर कैसे बन गई वरूण धवन की 'हैदर'
जनता ने भी वरूण धवन के इस प्रयास को सराहा और उनकी फिल्म बदलापुर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। लेकिन वरूण धवन जो कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने में कतरा रहे थे अब उनसे पूरे नंबर पाकर काफी खुश हैं।
वरूण के पास नहीं था 'स्टार' स्टेटस इसलिए मिली थी बदलापुर!


Click it and Unblock the Notifications













