नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने चाचा पर लगाए थे यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप- अब भाई ने तोड़ी चुप्पी
एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी साशा सिद्दीकी ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई मीनाज़ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था। अब नवाज के दूसरे भाई शमास ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मुद्दे पर कई ट्विट किये हैं और लिखा कि, छोटे भाई मिनाज़उद्दीन पर लगे यौन शोषण के आरोप बेबुनियाद हैं।
शमास ने ट्विट में लिखा, कुछ लोग लॉकडाउन का फायदा उठाकर ग़ैरकानूनी काम कर रहे हैं और किसी का नाम खराब कर रहे हैं। वो भी अदालत के ट्रायल से भागकर ऐसा कर रहे हैं। शमास ने बताया कि मामला देहरादून और उत्तराखंड हाई कोर्ट में विभिन्न धाराओं में दर्ज़ है। मैं उम्मीद करता हूं कि न्याय मिलेगा और जैसे ही अदालतें खुलेंगी, उनके वॉरंट पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे लिखा कि वो लॉकडाउन में अपनी नई फ़िल्म लिखने में व्यस्त थे। लेकिन यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे किसी को बदनाम किया जा रहा है। शमास का दावा है कि किसी के प्रभाव में आकर उनके भाई पर ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं।
सोनू सूद ने 170 प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से भेजा देहरादून, खुद पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट- तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications