नौटंकी साला के ट्रेलर लॉंच पर नौटंकी करते दिखे आयुष्मान
आयुष्मान खुराना की बतौर मेन लीड दूसरी फिल्म 'नौटंकी साला' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कुणाल रॉय कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। जैसा कि फिल्म के नाम से ही जा़हिर है ये एक कॉमेडी फिल्म है और फिल्म में आयुष्मान बेहतरीन कॉमेटी करते नज़र आएंगे। आयुष्मान का साथ देने के लिए कॉमेडी के लिये मशहूर एक्टर कुणाल रॉय कपूर भी हैं। बुधवार यानी 6 फरवरी को नौटंकी साला का ट्रेलर लांच हुआ। ट्रेलर लांच के दौरान भी कुणाल के साथ मिलकर आयुष्मान खुराना ने काफी नौटंकी की और वहां पर मौजूद लोगों को काफी हंसाया।
आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' पिछले साल रिलीज हुई थी। विक्की डोनर एक बहुत ही गंभीर विषय पर आधारित फिल्म थी और फिल्म में आयुष्मान के साथ साथ यामी गौतम ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी फिल्म में यामी और आयुष्मान दोनों की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई और साथ ही फिल्म को इस साल के अवॉर्ड फंक्शन्स में भी कई पुरस्कार मिले। नौटंकी साला को लेकर आयुष्मान काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि फिल्म की कामयाबी को लेकर वो पूरी तरह से आश्वस्त हैं। वैसे भी फिल्म के निर्माता रोहन सिप्पी और उनके पिता रमेश सिप्पी के साथ आयुष्मान खुराना के काफी दोस्ताना संबंध हैं और इस वजह से आयुष्मान को भी फिल्म में काम करते समय किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
आयुष्मान ने इस फिल्म की सबसे खास बात बताते हुए कहा कि इस फिल्म में बेहतरीन कॉमेडी होगी और वो भी साफ सुथरी। फिल्म में एक भी डबल सेंस डायलॉग नहीं होगा। वैसे तो ऐसी साफ सुथरी कॉमेडी फिल्म के होने पर हमें थोड़ा संदेह है क्योंकि आजकल की कॉमेडी डबल सेंस डायलॉग्स पर ही निर्भर करती है लेकिन फिर भी अब आयुष्मान कह रहे हैं तो उनकी बात में कुछ तो सच्चाई होगी ही।


Click it and Unblock the Notifications












