सुशांत सिंह राजपूत केस- नेशनल खिलाड़ी का नाम आया सामने, रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स चैट में है जिक्र
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती के एक व्हॉट्सएप चैट से इस मामले में ड्रग्स का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक के बाद एक कई सारे नाम जुड़ चुके हैं। और NCB ने अपनी पहली गिरफ्तारी भी कर ली है। एनसीबी की जांच में सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक 2 ड्रग पेडलर्स के संपर्क में थे। इन दोनों ड्रग पेडलर्स पर नजर रखी जा रही है और एनसीबी इनसे पूछताछ करेगी।
वहीं, ड्रग मामले में राष्ट्रीय स्तर के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी ऋषभ ठक्कर का नाम भी सामने आया है, जिससे ईडी ने पूछताछ की है। रिया के व्हाट्सएप चैट से ईडी को ऋषभ ठक्कर नाम के शख्स का पता चला, जिससे रिया ने ड्रग्स को लेकर बात की थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को ऋषभ ठक्कर से तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक ऋषभ ठक्कर के कॉन्टैक्ट के कुछ और लोग भी जांच के घेरे में हैं। ऋषभ को पूछताछ के लिए दोबारा भी बुलाया जा सकता है।
'सुशांत के क्रेडिट कार्ड से बहुत शॉपिंग करती थी रिया, रो पड़े थे सुशांत' - सिद्धार्थ पिठानी का बयान


Click it and Unblock the Notifications