नेशनल एवार्ड: कंगना के लिए खुश हुआ बॉलीवुड, शाहिद के लिए SAD
[फीचर] 62वें राष्ट्रीय पुरस्कार का एलान हो चुका है। इस बार यहां बॉलीवुड की तीन फिल्मों क्वीन, हैदर और मैरी कॉम का बोलबाल रहा। जहां हैदर को 5 बड़ी श्रेणियों में पुरस्कार मिले। वहीं कंगना रनौत को फिल्म 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का एवार्ड मिला। बेस्ट फिल्म क्वीन रही तो मोस्ट पॉपुलर फिल्म मैरी कॉम।
पढ़ें- 62वां नेशनल एवार्ड लिस्ट
बहरहाल, हैदर और क्वीन की सफलता पर फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और विकास बहल काफी खुश हैं। वहीं इनके साथ उत्साह से भरपूर है पूरा बॉलीवुड परिवार। एवार्ड की घोषणा होते ही सबने विजेताओं को बधाई देनी शुरू कर दी। कंगना की खुशी में बॉलीवुड भी थिरक रहा है, लेकिन वहीं कई सितारे हैदर शाहिद कपूर के लिए दुखी भी है। इस बार सबको उम्मीद थी कि हैदर के लिए शाहिद राष्ट्रीय पुरस्कार जरूर हासिल करेंगे।
स्लाइडर में देंखे, बॉलीवुड सितारों के ट्विट्स-


Click it and Unblock the Notifications













