'मुल्क चलाने वाला जाहिल है..' बच्चों के साथ हुई बर्बरता पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, सरकार को लगाई लताड़

Naseeruddin Shah Video: 20 जुलाई दिल्ली के जंतर मंतर में जो कुछ भी हुआ वो सभी ने देखा। सोशल मीडिया पर छात्रों के पिटाई के ऐसे ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनको देखकर आपकी रूह कांप जाए।

Naseeruddin Shah

अनगिनत छात्र इस प्रोटेस्ट के दौरा हुए लाठीचार्ज में घायल हुए हैं और उनकी गलती सिर्फ इतनी थी लोकतांत्रिक देश में वो अपनी हक की आवाज उठाने के लिए पहुंचे। इस बर्बरता को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और अब बॉलीवुड के सितारे भी इस पर चुप्पी तोड़ चुके हैं।

Also Read
18 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस Kaylee Hottle का निधन, 'गॉडज़िला वर्सेस कॉन्ग' में निभाया था दमदार किरदार
18 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस Kaylee Hottle का निधन, 'गॉडज़िला वर्सेस कॉन्ग' में निभाया था दमदार किरदार

इस वक्त एक वीडियो अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सरकार को घेरा है और जाहिल तक बता डाला है। उनका कहना है कि सत्ता में जो लोग हैं वो जाहिल हैं और जाहिल तो यही चाहेगा कि मुल्क भी जाहिल ही रहे। पढ़िए पूरा बयान..

नसीरुद्दीन शाह ने भड़कते हुए पोस्ट किया वीडियो

दिग्गज अभिनेता ने वीडियो में कहा, ''नमस्कार.. मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूं आपसे। पहले बात तो ये है कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे तो वो यही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने। अलग अलग अभिनय के कोर्स करने के बाद भी उन बच्चों से मैने ज्यादा सीखा है जिन्हें सिखाने की मैने कोशिश की है। मेरी हमदर्दी उन बच्चों के साथ है। मेरा दिल इस वक्त भरा हुआ है और मैं ये देखकर खौल भी रहा हूं कि हमारे इन बच्चों के साथ जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है। वो भी उन गुंडों के हाथों जो कि अमेरिका की याद दिलाते हैं, मुंह पे नकाब लगाए और हाथ में डंडा लिए हुए।''

इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ''कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो की तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर। बच्चों आप लड़ते रहो, उम्मीद मत हारो। युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है और वो अब और उजागर हो गई है। आप लोग लड़ते रहें हम सब आपके साथ हैं। इस मुल्क की हुकूमत से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि सब याद रखा जाएगा।''

Read more about: naseeruddin shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X