18 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस Kaylee Hottle का निधन, 'गॉडज़िला वर्सेस कॉन्ग' में निभाया था दमदार किरदार
Kaylee Hottle Death: गॉडजिला vs किंग कॉंग में शानदार भूमिका निभाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस के निधन की खबर ने लोगों को चौंका दिया है। वो महज 18 साल की थीं और अपने करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जा रहीं थीं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री केली हॉटल (Kaylee Hottle) की जो कि इस दुनिया को छोड़कर अब जा चुकी हैं। उनके निधन की पुष्टि उनके पिता जोशुआ ने की थी। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था और ये वीडियो अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) में था।
इसका कारण ये है कि हॉटल परिवार के सभी सदस्य बधिर (सुनने में असमर्थ) हैं। इस वीडियो का टाइटल है, "मैं एक ऐसी फ़्लाइट ले रहा हूँ जिसे मैं कभी नहीं लेना चाहता था।" इसके बाद फैंस काफी दुखी हो गए और सोशल मीडिया पर हैरानी व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
कैसे हुई मौत?
18 साल की उम्र में उनके निधन ने कई सवाल खड़े किए कि आखिर कैसे वो इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बता दें कि अभिनेत्री की मौत मैरीलैंड के फ्रेडरिक में एक कार दुर्घटना में हुई है। इसकी जानकारी उनके टेक्सास स्थिक स्कूल के फॉर द डेफ ने भी दी। इस स्कूल में हॉटल पढ़ती थीं। स्कूल ने कहा, "इस बेहद मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएँ केली के परिवार, दोस्तों, क्लासमेट्स और उन सभी लोगों के साथ हैं जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे।"
2021 में चाइल्ड एक्ट्रेस
Kaylee Hottle ने साल 2021 में एक फिल्म की थी जिसका नाम 'गॉडज़िला वर्सेस कॉन्ग'था। इस फिल्म में वो एक अनाथ लड़की की भूमिका में थीं जिसकी दोस्ती किंग कॉंग से हो जाती है। ऐसा कहा जा रहा था कि केली बड़ी होकर एक बेहतरीन अदाकारा बनेंगी लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था। उनके अंतिम संस्कार को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications
