मुंह बांधकर प्रोटेस्ट के लिए पहुंची थीं दिशा पाटनी की बहन, जंतर-मंतर से वायरल हुईं खुशबू पाटनी की तस्वीरें

Khushboo Patani in Jantar Mantar: 20 जुलाई को जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में कई सितारे पहुंचे थे। कुछ की फर्जी तस्वीरें सामने आ रही हैं तो कुछ वाकई में इस आंदोलन में साथ थे। इस वक्त एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी नजर आ रही हैं।

Khushboo Patani

अपने दोस्तों के साथ खुशबू ने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। हालांकि इस दौरान उनको कोई पहचाने ना इसलिए खुशबू ने अपने चेहरे को नकाब से ढक रखा था। हालांकि भीड़ से निकलकर जब वो बैठी थीं तो उनका चेहरा साफ तौर पर देखा जा सकता है। खुशबू पाटनी आर्मी में रहीं हैं और अब रिटायर होकर घर पर ही काम करती हैं।

Also Read
अमिताभ- रेखा की फिल्म जो कभी नहीं हुई रिलीज? आमिर खान ने निभाया था लीड रोल, लीक हुई पूरी कहानी!
अमिताभ- रेखा की फिल्म जो कभी नहीं हुई रिलीज? आमिर खान ने निभाया था लीड रोल, लीक हुई पूरी कहानी!

हालांकि वो देश दुनिया के तमाम मुद्दों को लेकर बात करती हैं। सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर कई दिन से चर्चा थी और 20 जुलाई को ये इतने बड़े पैमाने पर हुआ कि इसकी उम्मीद खुद सरकार को भी नहीं थी।

स्टूडेंट्स ने क्यों किया प्रोटेस्ट

हाल ही में NEET का पेपर लीक हुआ था और इसके बाद करीब डेढ़ दर्जन छात्रों ने खुदकुशी कर ली थी। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और साइंटिस्ट सोनम वांहचुक ने इसको लेकर आवाज उठानी शुरु की थी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा था।

सोनम वांगचुक धरने पर बैठे थे लेकिन उनको वहां से पुलिस के द्वारा अस्पताल ले जाया गया। इसके वाद संसद मार्च का आवाहन हुआ और पूरे देश से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। जंतर मंतर पर कई तरह की घटना हुई। इसी दौरान दिशा पाटनी की बहन खुशबू भी इसका हिस्सा बनीं। देखिए तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X