सामने आया नसीरुद्दीन शाह का फेक ट्विटर अकाउंट, वायरल हुआ किसानों पर दिया गया ये बयान!
कई बार सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ सामने आता है जो कि आपके फेवरिट अभिनेता या अभिनेत्री के लिए काफी मुश्किलों का कारण बनता है। इस समय भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है। पता चला है कि शानदार अभिनेता और दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह का एक फेक अकाउंट वायरल हो रहा है। अभिनेता की पत्नी रत्ना पाठक शाह ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनके पति अभिनेता नसीरुद्दीन शाह किसी तरह का ट्विटर अकाउंट नहीं चलाते हैं।
लगातार उनके नाम वाले असत्यापित प्रोफाइल से किसान आंदोलन को लेकर पोस्ट किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि रत्ना शाह इस बात की पुष्टि कर रहीं थीं कि इन ट्वीट्स से नसीरुद्दीन शाह का कोई लेना देना नहीं है। इस अकाउंट की बात करें तो इसमें करीब 49 हजार फॉलोअर्स हैं और एक ट्वीट इससे किया गया है। इस ट्वीट में एक वीडियो साझा किया गया है..

वीडियो वायरल
इस वीडियो में अभिनेता मानवाधिकार संगठन 'सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) को एक इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैँ।

किसानों का समर्थन
बता दें कि ये इंटरव्यू उन्होने हाल ही में दिया था। इस दौरान वो किसानों का समर्थन कर रहे थे और अपनी बातें रख रहे थे।

ट्विटर अकाउंट
ये वीडियो जैसे ही सामने आया काफी चर्चा में हैं और लोगों को लग रहा था कि ये नसीरुद्दीन शाह का ट्विटर अकाउंट है।

ये पहले भी हुआ
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी स्टार का नाम इस तरह से फेक अकाउंट के लिए सामने आया हो, ये पहले भी हुआ है।

निशाना साध रहे है
किसान आंदोलन की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह इसको लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे है और इसके बारे में बात करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा पर मिया खलीफा ने साधा निशाना, किसानों पर चुप्पी साधने को लेकर पूछा ये सवाल?


Click it and Unblock the Notifications