प्रियंका चोपड़ा पर मिया खलीफा ने साधा निशाना, किसानों पर चुप्पी साधने को लेकर पूछा ये सवाल?
काफी समय से किसान आंदोलन को लेकर कई तरह की खबरें हैं और इस समय कई नेशनल और इंटरनेशनस सेलिब्रिटी इससे जुड़ चुके हैं। हाल ही में पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने अपनी राय रखी थी और देश में कई लोगों ने इस बात को लेकर आवाज उठाई थी। पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद लोगों ने कहा था कि ये लोग हमारे देश के मामलों पर कैसे बोल सकते हैं।
गौरतलब है कि रिहाना और मिया खलीफा ने किसानों का समर्थन किया था और सवाल पूछा था कि इनको इंसाफ कब मिलेगा। एक बार फिर से मिया खलीफा का एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर एक सवाल दागते हुए ट्वीट किया है। उन्होने लिथा है कि.. 'क्या मिसेज जोनास किसी मौके पर चुप्पी तोड़ने जा रही हैं? बस ऐसे ही मुझे जिज्ञासा हो रही है जानने की...शांति।'
आइकॉनिक फिल्म दीवार की शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे अमिताभ बच्चन, अजय देवगन के साथ यहां शूट होगी मे डे!


Click it and Unblock the Notifications