आइकॉनिक फिल्म दीवार की शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे अमिताभ बच्चन, अजय देवगन के साथ यहां शूट होगी मे डे!
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन ने जब भी साथ काम किया है धमाका किया है। इस समय दोनों सितारे फिल्म मे डे को लेकर बिजी हैं और शूटिंग शुरु हो चुकी है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाला है। दरअसल इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन एक बार फिर से वहीं पहुंचने वाले हैं जहां पर उन्होने अपनी आइकॉनिक फिल्म दीवार की शूटिंग की थी।
अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होने लिखा है.. 'समय को देखते हुए.. पीछे की ओर पत्थर की इमारत में उस मेहराब को देखें...पुलिस अधिकारी शशि कपूर ने अपने भाई विजय को दीवार फिल्म में इसी जगह पर गोली मारी थी।

42 वर्षों बाद आज उसी जगह पर शूटिंग कर रहे हैं। दीवार 1979 से आज 2021 तक। अमिताभ बच्चन ने जैसे ही ये तस्वीर साझा की ये काफी वायरल हो रही है।
इस फिल्म के लिए पिछले साल दिसंबर में शूटिंग शुरू हो चुकी है। हैदराबाद में इस फिल्म का अहम हिस्सा शूट किया गया था। अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की बात करें इससे पहले दोनों स्टार फिल्म सत्याग्रह में एक साथ स्कीन शेयर करते दिखे थे।
इस फिल्म की खास बात ये है कि इसको अभिनेता अजय देवगन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में फिर से दोनों की जोड़ी देखऩे के लिए फैंस बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications