मेरी और नसीर की जोड़ी कमाल कर देती है: अरशद वारसी
मुंबई। कॉमेडी फिल्मों के द्वारा अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अरशद वारसी का मानना है उनकी और नसीरूद्दीन शाह की जोड़ी को पर्दे पर लोग देखना चाहते हैं। उनका दावा है कि मेरी और नसीर साहब की जोड़ी पर्दे पर जादू बिखेर देती है। सन 2010 में आयी फिल्म 'इश्किया' में साथ काम कर चुके अरशद और नसीर अब फिर से 'डेढ़ इश्किया' और 'चंबल सफारी' में एक साथ दिखेंगे।
गुरुवार को 'वार्निग' के प्रीमियर के दौरान अरशद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "नसीर साब मेरे दोस्त हैं और बहुत अच्छे कलाकार हैं। मैं उन्हें पसंद करता हूं और उनके साथ मेरी बहुत घनिष्ठता है। जब हम दोनों पर्दे पर होते हैं तो ऐसा लगता है, जैसे कुछ जादू हो गया है। मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगता है।"
उन्होंनें आगे बताया, "'चंबल सफारी' में हम फिर से एक साथ हैं।" फिल्म में अरशद डकैत की भूमिका निभा रहे हैं।
'चंबल सफारी' के निर्देशक मकबूल खान हैं जबकि 'डेढ़ इश्किया' का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं।
अरशद की इसके पहले संजय दत्त के साथ आयी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', और 'लगे रहो मुन्नाभाई' में जोड़ी काफी पसंद की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
