डेढ़ इश्किया में इंटिमेट सीन्स का डबल डोज़!
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की दो साल पहले आई फिल्म इश्किया ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। विद्या बालन और अरशद वारसी के बीच शूट किये गये इंटिमेट सीन्स ने लोगों को हैरान कर दिया था और विद्या, नसीरुद्दीन शाह की बेहतरीन एक्टिंग ने तो लोगों को सिनेमाहॉल में आने को मजबूर कर दिया। अब इश्किया के सीक्वल डेढ़ इश्किया ने लोगों के बीच अपनी जगह बनानी शुरु कर दी है। डेढ़ इश्किया के निर्देशक अभिषेक चौबे का कहना है कि डेढ़ इश्किया फिल्म इश्किया पर भारी पड़ेगी। उनका कहना है कि डेढ़ इश्किया में माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी के बीच शूट किये गये इंटिमेट सीन्स इश्किया में विद्या और अरशद के बीच शूट किये गये सीन्स के कहीं आगे होंगे।
डेढ़ इश्किया में एक तरफ जहां माधुरी दीक्षित और नसीरुद्दीन शाह के बीच कुछ बहुत ही स्टीमी सीन्स शूट किये जाएंगे वहीं दूसरी तरफ अरशद वारसी और हुमा के बीच भी कुछ इंटिमेट सीन्स शूट होंगे। अभिषेक चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डेढ़ इश्किया में उन्होंने कुछ बेहद ही अतरंग दृष्य शूट किये हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के बीच भी कुछ इंटिमेट सीन्स डाले गये हैं। ये सब सिर्फ इसलिए क्योंकि ये फिल्म की कहानी की मांग थी। अभिषेक का कहना है कि यूं तो पहले माधुरी ने इस तरह के सीन्स करने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने हां कर दी।
फिल्हाल अभी तक अभिषेक चौबे की डेढ़ इश्किया की यूएसपी जहां तक समझ आ रही हैं वो फिल्म के इंटिमेट सीन्स ही हैं। फिल्म में मौजूद इतने बड़े बड़े कलाकारों की एक्टिंग के बारे में तो अभिषेक कुछ बोल ही नहीं रहे हैं। आइये देखते हैं अभिषेक की डेढ़ इश्किया इश्किया से कितनी आगे है।


Click it and Unblock the Notifications











