रणबीर-उदय के कारण नरगिस को शादी में भरोसा नहीं!

इन दिनों एक बार फिर से बॉलीवुड की रॉक्स्टार क्वीन नरगिस फाखरी चर्चा में हैं वजह है लंबे अरसे के बाद उनकी फिल्म मद्रास कैफे का आना। फिल्म का प्रमोशन जोरो पर हैं। लेकिन अचानक से प्रोफेशनल बातें करते-करते नरगिस ने कुछ पर्सनल बातें भी मीडिया के सामने उजागर कर दीं। नरगिस ने एक इवेंट में बात करते हुए कहा कि उन्हें शादी जैसे किसी भी रिश्ते में कोई भरोसा नहीं है। इसलिए वह कभी शादी नहीं करेंगी औऱ स्वतंत्र होकर जीवन बितायेंगी।

शादी के प्रति नरगिस की यह बेरूखी बहुत सारे सवालों को जन्म देती हैं। मॉडलिंग से फिल्मों में आयीं नरगिस आखिर शादी में कोई भरोसा क्यों नहीं है? हालांकि उनका नाम रणबीर कपूर और उदय चोपड़ा दोनों के साथ जुड़ चुका है।

दोनों ही सितारों के साथ उनकी शादी की बात तक सामने आयी थी लेकिन फिर सारी बातें अफवाह ही साबित हुई, इसलिए लोग सोचने पर मजबूर है कि लोगों की उदासीनता और बेरूखी ने ही नरगिस के मन में शादी के प्रति नाराजगी और अविश्वास पैदा कर दिया हो। खैर असल वजह तो नरगिस ही जानती हैं लेकिन इतना तय है कि नरगिस के चाहने वालों को नरगिस की यह बातें सुनकर धक्का जरूर लगा होगा।

गौरतलब है कि नरगिस इन दिनों मद्रास कैफे नाम की फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार और निर्माता जॉन अब्राहम हैं। फिल्म के हीरो भी जॉन हैं। फिल्म में नरगिस टीवी पत्रकार के रूप में हैं। फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी का एक बहुत बड़ा कारण यहहै कि फिल्म आतंकवागद जैसे ज्वलंत मुद्दे पर आधारित है। फिल्म 23 अगस्त को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X