रणबीर ने तारीफ क्या की नरगिस तो उड़ने लगी..

कहते हैं ना इंसान जब किसी को सबसे ज्यादा पसंद करता है तो उसकी तारीफ और आलोचना भी उसके लिए मायने रखती है। 23 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म मद्रास कैफे के लिए काफी उत्सुक नरगिस फाखरी इन दिनों सबसे ज्यादा खुश हैं क्योंकि नरगिस फाखरी की तारीफ उनके कभी बेहद करीबी रहे हीरो रणबीर कपूर ने की है। रणबीर ने कहा है कि फिल्म के ट्रेलर में नरगिस काफी इंप्रेसिव लग रही हैं। जिसके बाद नरगिस के पांव जमीन पर नहीं है।

देखें: मद्रास कैफे की तस्वीरें..

गौरतलब है कि रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली नरगिस मद्रास कैफे में एक टीवी पत्रकार के रोल में हैं। फिल्म में नरगिस ने अपने संवाद हिंदी में स्वयं बोले हैं। जिसके लिए फिल्म के निर्माता जॉन अब्राहम और निर्देशक शुजीत सरकार ने नरगिस की काफी तारीफ की है। नरगिस ने खुद मीडिया को बताया कि उनके काम की तारीफ रणबीर कपूर और इम्तियाज अली ने जमकर की है।

रॉकस्टार के बनने से पहले ही रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी के प्रेम प्रसंग के किस्से काफी गलियों में गूंजे थे। फिल्म में रणबीर और नरगिस के बीच के अंतरंग दृश्यों ने दोनों के रिश्तों को औऱ भी क्लोज बताया था लेकिन फिल्म के हिट होने के बाद नरगिस ने बॉलीवुड में ज्यादा रूचि नहीं दिखायी जिसके बाद रणबीर-नरगिस के रिश्तों पर बातें होना बंद हो गयी थी लेकिन एक लंबे अरसे के बाद नरगिस ने, रणबीर का नाम लेकर फिल्मी पंडितों के कान को खड़ा कर दिया है। खैर देखते हैं कि इस बार दोनों को लेकर क्या-क्या मीडिया और लोगों के सामने आता है?

आईये आपको दिखाते हैं रणबीर-नरगिस की कुछ खास तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X