करण जौहर के बाद मोदी पर फिदा मल्लिका, बताया परफेक्ट बैचलर

बॉलीवुड की सेक्सबम मल्लिका शेरावत जो ना करें वह कम ही है। हाली ही में लाइफ ओके के लिए धमाकेदार रियलिटी शो में आने की घोषणा करके मल्लिका ने सबको हैरान ही कर दिया है। शो का नाम है 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्‍यालों की मल्लिका'। जिसके तहत मल्लिका अपने लिए परफेक्ट बैचलर को खोजेगी। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसके तहत मल्लिका उदयपुर पहुंची हैं।

अपने शो के बारे में मीडिया से बात करते हुए मल्लिका ने कुछ ऐसा कहा जिसके सुनने के बाद हर कोई हंसा जरूर लेकिन उसके मुंह से यही निकला कि वाकई में मल्लिका मैडम आप काफी बिंदास हो। एक सवाल के जवाब में मल्लिका ने कहा कि उनके लिए देश का परफेक्ट बैचलर कोई है तो वह है गुजरात के मुख्यमंत्री औऱ युवाओं में बेहद लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी।

मल्लिका ने कहा कि मोदी की सोच नयी है, वह क्रियेटिव और प्रोग्रेसिव बातें करते हैं। वह स्मार्ट हैं, बुद्धिमान और बहादुर हैं। इसलिए मल्लिका के हिसाब से मोदी ही उनके लिए परफेक्ट और बेस्ट हैं।

मल्लिका की इस बात पर मोदी भले प्रतिक्रिया दे ना दें लेकिन इतना तय है कि मोदी के समर्थक जरूर इस पर अपना रियेक्शन देंगे देखते हैं कि यह प्रतिक्रिया सकारात्मक है या नकारात्मक।

मालूम हो कि जिस तरह से मल्लिका ने मोदी के कसीदे पढ़े हैं उसी तरह से उसने करण जौहर के भी पढ़े थे। खैर आपको बता दें कि लाइफ ओके के इस रियलिटी शो में मल्लिका के साथ आपको सेक्सी सन्नी लियोन भी दिखायी देंगी, जो शो में मल्लिका को वर चुनने में मदद करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X