डबल धमाका: रियलिटी शो में साथ-साथ सन्नी-मल्लिका
सोचिये जरा अगर आपके सामने एक और बॉलीवुड की हॉट, सेक्सी औऱ मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत बैठी हो और उसके बगल में मुस्कुराते हुए पोर्न स्टार सन्नी लियोन , तो आपका क्या हाल होगा? अब आप कहेंगे कि एक ही मंच पर हुस्न की दो परियां दिखायी नहीं पड़ सकती हैं. यह असंभव है, तो आपको बता दें कि इस बार यह अजूबे जैसी बात सत्य होने जा रही है।
यह अजूबा होने जा रहा है रियलिटी डेटिंग गेम शो 'द बैचलर'शो में जो बहुत जल्द लाइफ ओके में शुरू होने जा रहा है। इस शो में मल्लिका और सन्नी लियोन साथ-साथ दिखायी देंगी और सहेली के रूप में लोगों के सामने नजर आयेंगी। इसे कहते हैं डबल धमाका। शो के होस्ट टीवी के हिट कलाकार रोहित रॉय होंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
मालूम हो यह वही शो है जिसकी लांचिंग के मौके पर मल्लिका ने कहा था कि उनके लिए बॉलीवुड में कोई बेस्ट कुंआरा है तो वह कोई और नहीं हैंडसम करन जौहर हैं।वैसे आपको बता दें कि इस शो के जरिये वो अपने लिए बेस्ट मैच तलाशेगी और अपनी और अपने शो की टीआरपी बढ़ाने की कोशिश करेंगी।
इस शो से मल्लिका को काफी उम्मीदें हैं, उन्हें लगता है कि यह शो उन्हें उसी तरह टीवी पर मशहूर कर देगा जिस तरह से केबीसी ने अमिताभ को कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications