..................... Narendra Modi felicitates Lata Mangeshkar at Mahalaxmi Racecourse - Hindi Filmibeat

ऐ मेरे वतन के लोगों के लिए मोदी ने किया लता का सम्मान

सोमवार को मुंबई का महालक्ष्मी रेसकॉर्स में एक ऐतिहासिक घटना घटी। आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कह रहे हैं तो हम आपको बताते हैं। इस महालक्ष्मी रेसकॉर्स में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने एक लाख लोगों के सामने मशहूर देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों को गाकर एक नया इतिहास रचा।

इस ऐतिहासिक और अनमोल क्षण के गवाह बने बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी, जिन्होंने लता मंगेशकर को सम्मानित भी किया और कहा कि लता जी देश का गौरव हैं।

लता जी को यह सम्मान ऐ मेरे वतन के लोगों गीत की स्वर्ण जंयति पर मिला है। भारत दिवस के मौके पर राष्ट्रीय हस्तियों समेत एक लाख से अधिक लोगों ने लता मंगेशकर संग ऐ मेरे वतन के लोगों गीत को गुनगुनाया।

इस मौके पर लता जी ने कहा कि यह मेरे लिए स्वर्णिम क्षण हैं। मैं मोदी जी का शुक्रिया अदा करती हूं और ऊपर वाले का धन्यवाद अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे मोदी जी से मिलने का मौका दिया।

गौरतलब है कि स्वर कोकिला ने 27 जनवरी, 1963 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में उन वीर शहीदों की याद में यह गीत गाया था जिन्होंने देश रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस गाने को कलम बद्ध किया था कवि प्रदीप ने।

हाल ही में लता मंगेशकर ने मुंबई के समारोह में कहा था कि गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी के अंदर देश के पीएम बनने के सारे गुण मौजूद हैं। लता ने कहा कि नरेन्द्रभाई मेरे भाई जैसे हैं। हम सभी उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

जिसके बाद काफी बवाल मचा था, कांग्रेस के कुछ मंत्रियों ने लता जी की आलोचना की थी और कहा था कि लता जी से भारत रत्न वापस ले लेना चाहिए। वह एक कलाकार हैं तो अपने आप को कला तक ही सीमित रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X