लता जी को बदनाम कर रही हैं हजारिका की बीवी

लता जी को बदनाम कर रही है स्व.गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल, यह कहना है उन लोगों का जो लता कि जबरदस्त प्रशंसक हैं। लता की आवाज के मुरीद बैंगलोर की कल्पना श्रीवास्तव, मोहित वर्मा, अमित खन्ना, नम्रता खन्ना ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि इतने सालों बाद यह कहना कि भूपेन हजारिका औऱ लता मंगेशकर के बीच में लव अफेयर था,का क्या मतलब है? अपनी आत्मकथा को लोकप्रिय करने के लिए प्रियंवदा पटेल इस तरह की बात कह रही हैं उन्हें पता कि बड़े लोगों के बारे में बात करने से उनकी किताब बिकेगी इसलिए वो इस तरह की अफवाएं फैला रही हैं।

अब प्रियंवदा पटेल की बातों में कितनी सच्चाई है इस बारे में बताने के लिए ना तो भूपेन हजारिका ऊपर से नीचे आ सकते हैं और ना ही देश की सुरकोकिला लता मंगेशकर से इस बारे में पूछा जा सकता है इसलिए प्रियंवदा पटेल ने इस तरह की फालतू बात कही है। अगर मान भी लिया जाये कि लता जी, भूपेन से प्रेम करती थीं और किसी कारणवश वो शादी-शुदा भूपेन हजारिका से शादी नहीं कर पायीं तो भी इस बात का जिक्र करने का अब कोई मतलब नहीं हैं।

Lata Mangeshkar, Bhupen Hazarika
मालूम हो कि दिवंगत गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने बोला है कि लता मंगेशकर और भूपेन एक-दूसरे को चाहते थे और यह एक वजह थी जिसके कारण भूपेन और उनका तलाक हुआ था। असम के एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में पटेल ने लता और हजारिका के रिश्ते के टूटने की वजह का भी खुलासा किया है। उन्होंने यह बात अपनी आत्मकथा 'मोई एती जजाबार' में भी लिखी है।

जबकि आपको बता दें कि अपनी पत्नी प्रियंवदा पटेल से अलग होने के बाद दिवंगत गायक भूपेन हजारिका मरते दम तक निर्माता निर्देशक कल्पना लाजिमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहें। यहां तक कि उन्होंने अपनी सारी संपत्ति और जायदाद कल्पना के नाम कर दी। जिसको लेकर हजारिका के परिवार में काफी विरोध भी हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X