सुरभि चंदना ने बोल्ड Photos से मचाया तहलका, हॉट अंदाज पर फिदा हुए फैंस
एक्ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर अपने हॉट अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपनी सेक्सी और बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और फैंस उन्हें जमकर पसंद करते हैं। नागिन फेम सुरभि चंदना टीवी जगत का मशहूर नाम है जो सोशल मीडिया पर भी उतना ही मशहूर है।
सुरभि चंदना ने इश्कबाज से खूब लोकप्रियता हासिल की और आजकल वह एकता कपूर के नागिन 5 को लेकर छाई हुई हैं। आए दिन वह डिफरेंट लुक वाली फोटोज को फैंस के साथ शेयर करती हैं। जिसे उनके दर्शक खूब देखना पसंद करते हैं।
सुरभि चंदना मुंबई की ही रहने वाली हैं। जिन्होंने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिस्ट्रेशन में पढ़ाई की है। मैनेजमेंट में स्टडी कर वह एक्टिंग और मॉडलंग में आ गईं। टेलीविजन जगत में सुरभि चंदना ने साल 2009 में डेब्यू किया था। पिछले कई सालों से वह लगातार टीवी का हिस्सा हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी दिख चुकीं
सुरभि चंदना ने साल 2009 में इसी सीरियल से स्वीटी का रोल अदा कर अपने करियर की शुरुआत की। फिर वह लगातार कई सीरियल में नजर आईं।

इश्कबाज
स्टार प्लस के इस सीरियल ने सुरभि चंदना को खासा पॉपुलर बना दिया। वह इशानी के रोल में नजर आईं। इस सीरियल और उनके किरदार को घर घर में खूब पसंद किया गया।

संजीवनी
उनके करियर के हिट सीरियल में एक ये सीरियल भी शुमार है जिसमें वह बानी शर्मा के रोल में दिखीं। ये सीरियल भी टीआरपी की दौड़ में अव्वल रह चुका था।

नागिन 5
एकता कपूर के नागिन से तो सुरभि चंदना ने धमाल मचाया हुआ है। वह नागिन के रोल में खूब जच रही हैं।फैंस भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।

अवॉर्ड्स
अपने टेलेंट के चलते सुरभि चंदना को अब तक टीवी जगत के मशहूर अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। उन्हें बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी (नकुल मेहता के साथ), एशियन व्यूवर्स टेलीविजन अवॉर्ड का फीमेल ऑफ द ईयर, गोल्डन अवॉर्ड का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड इस लिस्ट में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications