पंचतत्व में विलीन राजीव कपूर का पार्थिव शरीर, रणधीर कपूर टूटे तो रणबीर ने दिया चाचा को कंधा, आखिरी विदाई- PICS
राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन के कुछ महीनों के अंदर ही उनके छोटे भाई राजीव कपूर का भी निधन हो गया। रणधीर कपूर छोटे भाई के अंतिम संस्कार में एकदम टूटे हुए नजर आए। तो वहीं रणबीर कपूर, अदार जैन समेत परिवार के लड़कों ने राजीव कपूर को कंधा दिया। राजीव कपूर की अंतिम विदाई में शाहरुख खान सोनाली बेंद्री, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर राजीव कपूर की अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें सामने आई है। एंबुलेंस पर अभिनेता की फोटो लगी हुई और कपूर खान के ज्यादातर सदस्य अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के चेंबूर श्मशान घाट पहुंचे। यही पर राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार भी हुआ था। बता दें राजीव कपूर के आखिरी दर्शन करने के लिए शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे, अनु मलिक व चंकी पांडे समेत ढेर सारे सितारे पहुंचे।

दोनों भाईयों के जाने से रणधीर कपूर एकदम टूट गए
रणधीर कपूर के दर्द को समझा जा सकता है। मुंबई में छोटे भाई राजीव कपूर के अंतिम यात्रा में वह एकदम टूटे हुए नजर आए। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।

रणदीप कपूर ने दिया चाचा को कंधा
रणदीप कपूर ने चाचा राजीव कपूर को कंधा दिया। वह इस अंतिम यात्रा में दिखे। उनके अलावा अदार जैन व अन्य कपूर परिवार के लड़कों ने भी राजीव कपूर को कंधा दिया।

शाहरुख खान भी दिखे
राजीव कपूर के अंतिम दर्शन में शाहरुख खान भी पहुंचे। उन्होंने भी अभिनेता के दर्शन किए और नम आंखों के साथ सभी ने विदाई दी।

आलिया भट्ट और कपूर परिवार
इस तस्वीर में आलिया भट्ट, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर राजीव कपूर को अंतिम विदाई देती दिख रही हैं।

ऐसे रणधीर कपूर को संभाला
अदार जैन और रणबीर कपूर ने रणधीर कपूर को इस तरह संभालते नजर आए।

भाई के पार्थिव शरीर को देख टूट गए थे रणधीर कपूर
भाई राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को देख रणधीर कपूर एकदम टूट गए। उन्हें दो लोगों ने मिलकर संभाला।

राजीव कपूर की आखिरी विदाई
राजीव कपूर की आखिरी विदाई सभी कपूर परिवार सदस्यों और फैंस की आंखों में आंसू छोड़ गई।


Click it and Unblock the Notifications











