जब आमिर ने किरण के लिए लिखा..मेरी पत्नी, मेरी जिंदगी, मेरी सबकुछ...'
आजकल फेसबुक और ट्विटर पर सेलिब्रेटी चौबीस घंटे उपलबद्ध रहते हैं लेकिन आमिर खान के पास ट्विटर के लिए समय नहीं हैं इसलिए उन्होंने फेसबुक, ट्विटर आर व्हाटस-अप की जगह वेबसाइट 'इंस्टाग्राम' का प्रयोग करना शुरू किया और वो इस वेबसाइट का प्रयोग करने वाले लेटेस्ट सेलिब्रेटी बन गये हैं।
और इसी 'इंस्टाग्राम' में आमिर खान ने अपनी दो पिक्चरें शेयर की हैं, जिसमें एक में वो अपनी पत्नी किरण रॉव के साथ हैं तो दूसरे में बहुत सारे बच्चों के साथ। जिस फोटो में वो अपनी पत्नी के साथ हैं उसके नीचे उन्होंने लिखा है मेरी पत्नी, मेरी जिंदगी, मेरी सबकुछ...'।
आमिर खान ने वेबसाइट 'इंस्टाग्राम' पर अपने विचार लिखते हुए कहा है कि उनके पास ट्विटर के लिए वक्त नहीं हैं बस छोटे बॉक्सों में अपनी तस्वीरें डालने का समय है जो मेरे नियमित दिनों को दिखाते हैं. गुड मॉर्निंग'... हालांकि वो फेसबुक और ट्विटर दोनों पर मौजूद हैं। वहीं आमिर खान से पहले सोनम कपूर और बिपाशा बसु जैसी हस्तियां वेबसाइट 'इंस्टाग्राम' से जुड़ चुकी हैं।
गौरतलब है कि किरण रॉव, आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं। अपनी पहली बीवी रीना दत्ता से पूरी तरह अलग होने के बाद ही आमिर ने किरण से शादी की थी। दोनों को सैरोगेसी के जरिए एक बेटा आजाद है। जबकि आमिर को पहली शादी से दो बच्चें ईरा और जुनैद हैं जो अब काफी बड़े हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












