बेटी ईरा के बोर्ड रिजल्ट से खुश आमिर खान, नाच रहे हैं एक पैर पर
क्योंकि उनकी बेटी ईरा ने आईसीएससी दसवीं बोर्ड एग्जाम में 89 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। आमिर खान ईरा की इस कामयाबी से इस कदर खुश हैं कि वो उसकी मार्क्सशीट की फोटोकॉपी WhatsApp पर अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज रहे हैं। आमिर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है उसने मुझे एक पैर पर नाचने का मौका दिया।
आमिर हमेशा से अपने बच्चों के करीब रहे हैं चाहे वो ईरा हो, जुनैद हो या फिर छोटा आजाद, आमिर अपने बिजी शेड्यूल में से अपने परिवार और अपने बच्चों के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं और शायद इसलिए ही ईरा के रिजल्ट की चिंता ईरा से ज्यादा आमिर खान को थी।
गौरतलब है कि ईरा, आमिर खान की और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी है। आमिर खान की पहली शादी से दो बच्चे जुनैद औऱ ईरा हैं जो कि आम तौर पर लाईमलाइट से काफी दूर रहते हैं और बहुत कम किसी इवेंट वगैरह में दिखायी पड़ते हैं। पिछले बार ईरा, आमिर खान के साथ उनके घर के एक फंक्शन में दिखायी पड़ी थीं। उस समय ईरा ने साड़ी पहन रखी थीं और काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
मालूम हो कि आमिर खान ने 1988 में अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक... की रिलीज से पहले रीना से प्रेमविवाह किया था। इस शादी से दोनों को दो बच्चे ईरा औऱ जुनैद हैं। लेकिन ना जाने क्योंकि लंबेखुशहाल जीवन के बाद आमिर खान और रीना अलग-अलग हो गये औऱ आमिर खान की जिंदगी में किरण रॉव आ गयीं। जिससे आमिर ने शादी कर ली।
लेकिन किरण रॉव को कुछ शारीरिक परेशानी होने की वजह से दोनों ने सैरोगेट चाइल्ड का रास्ता चुना और सैरोगेसी के जरिये आमिर-किरण के घर नन्हा आजाद आया और तीसरी बार आमिर को बाप बनने का गौरव प्राप्त हुआ।


Click it and Unblock the Notifications












