Pics: काफी हसीन है आमिर खान की बेटी ईरा
भले ही अपने अभिनय औऱ मजबूत कदकाठी के जरिये आमिर खान ने अपनी उम्र काफी कम कर ली है लेकिन इस बात में जरा भी झूठ नहीं कि आमिर मियां दो जवान बच्चों के पिता भी हैं। जी हां आमिर खान की पहली शादी से दो बच्चे जुनैद औऱ ईरा हैं जो कि आम तौर पर लाईमलाइट से काफी दूर रहते हैं और बहुत कम किसी इवेंट वगैरह में दिखायी पड़ते हैं लेकिन जब घर की पार्टी हो तो बच्चे कहां छुपेंगे।
आमिर खान ने अपने घर पर बॉलीवुड और अपने करीबियों के लिए दिवाली की शानदार पार्टी रखी जिसमें उनके तीनों बच्चे ईरा-जुनैद और आजाद दिखायी पड़े। ईरा को देखकर हर कोई दंग रह गया। हरे रंग की काले बार्डर की साडी़ पहनें जब ईरा पार्टी में पहुंची तो हर किसी की निगाहें ईरा की ओर मुड़ गयीं। कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने दबी जुबान में कहना भी शुरू कर दिया कि ईरा काफी हसीन है अब तो इसे बहुत जल्द फिल्मी पर्दे पर दिखायी पड़ना चाहिए। यकीन नहीं हो रहा है तो नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये।
मालूम हो कि आमिर खान ने 1988 में अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक... की रिलीज से पहले रीना से प्रेमविवाह किया था। इस शादी से दोनों को दो बच्चे ईरा औऱ जुनैद हैं। लेकिन ना जाने क्योंकि लंबेखुशहाल जीवन के बाद आमिर खान और रीना अलग-अलग हो गये औऱ आमिर खान की जिंदगी में किरण रॉव आ गयीं। जिससे आमिर ने शादी कर ली। लेकिन किरण रॉव को कुछ शारीरिक परेशानी होने की वजह से दोनों ने सैरोगेट चाइल्ड का रास्ता चुना और सैरोगेसी के जरिये आमिर-किरण के घर नन्हा आजाद आया जो कि दिवाली की पार्टी में दिखायी तो पड़ा लेकिन पूरे टाइम अपनी दादी के गोदी में सोते हुए नजर आया।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











