अपनी नहीं बीवी की किस्मत का खा रहे हैं अक्षय कुमार
एक बार फिर से अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी खूबसूरत पत्नी ट्विंकल खन्ना को दिया है। अपनी हालिया रिलीज मूवी हॉलीडे.. की सफलता से खुश अक्षय ने कहा कि उनकी सक्सेस में उनकी अभिनेत्री पत्नी ट्विंकल का योगदान है। मालूम हो कि अक्षय और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बड़ी बेटी ट्विंकल की शादी को 13 साल हो चुके हैं। अक्षय को इस शादी से दो बच्चे हैं।
अक्षय ने कहा, "हां, उनकी अच्छी किस्मत मेरे लिए काम कर गई। उन्होंने मेरे सभी फैसलों में मेरा साथ दिया और हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं।" लेकिन वह यह भी कहते हैं कि खुशहाल जोड़ा होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में दखल दें।
अक्षय ने कहा, "लोग जब कहते हैं कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है तो इसका मतलब यह नहीं होता कि पत्नी अपने अभिनेता पति की फिल्म की पटकथा पढ़ें। ट्विंकल की अपनी एक जिंदगी है और वह इसमें व्यस्त है। वह खुश हैं कि हमारा एक अच्छा परिवार है और हम सब साथ हैं।"
मालूम हो कि इससे पहले भी यही कहा था कि ट्विंकल ही उनका लकी चार्म हैं, वो उनकी लाइफ में आयीं और उनकी लाइफ बदल गयी।


Click it and Unblock the Notifications
