..................... My Son Viaan Raj Kundra is a star said Shilpa Shetty - Hindi Filmibeat

मेरा बेटा वियान तो पैदाइशी स्टार है: शिल्पा शेट्टी

हर मां की नजर में उसका बच्चा स्टार होता है.. तो अगर शिल्पा शेट्टीने अपने बच्चे को स्टार कह दिया तो हैरानी क्यों? हर मां की तरह शिल्पा भी एक मां हैं इसलिए उन्हें अपना बेटा वियान स्टार लगता है तो इसमें गलत क्या है।

बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक रह चुकीं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा यूटीवी स्टार के 'ब्रेकफास्ट टू डिनर' शो में कहा कि उनका बेटा उनकी आंखों का तारा औऱ दिल का टुकड़ा है।वह एक वह एक बड़ा सितारा है। मुझे उस समय बहुत बुरा लगता है कि जब मैं उसे छोड़कर घर से बाहर जाती हूं। वियान ही उनकी जिंदगी है।

गौरतलब है कि शिल्पा ने 2009 में लंदन के व्यवसाई राज कुंद्रा से शादी की थी। वह कुंद्रा की दूसरी बीवी हैं। दोनों का एक बेटा वियान है, जिसका जन्म 21 मई, 2012 को हुआ था। 16 साल की उम्र में एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा की पहली फिल्म 1993 में आई 'बाजीगर' थी। यूटीवी स्टार के 'ब्रेकफास्ट टू डिनर' शो में शिल्पा ने अपनी शादी की कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हमारी प्रेमकहानी में सब कुछ एकदम फिल्मी है।"

कुंद्रा के साथ उनके बिजनेस में साथ देने वाली शिल्पा शेट्टी फिलहाल तो फिल्म 'ढिशकियाऊं' से फिल्म निर्माता बन गयी हैं लकिन अगले डेढ़ साल वह फिल्मों में बतौर अभिनेत्री वापसी करने की सोच भी नहीं सकती हैं। शिल्पा ने कहा कि "मैं कम से कम डेढ़ साल का समय और लूंगी..जब तक कि वियान मुझसे बात करने और मेरे काम को समझने के काबिल नहीं हो जाता। तब संभवत: मैं फिल्म करने की सोचूंगी।"

यूटीवी स्टार पर यह एपिसोड रविवार को प्रसारित होगा। बताते चले कि शिल्पा इन दिनों स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए में जज की भूमिका निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X